विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब आलिया ने रिपोर्टर को दिया करारा जवाब!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 11:44 AM (IST)

आजकल काफी खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों जब दोनों कोक स्टडियो के लॉन्च पर पहुंचे थे, तो वहां सिद्धार्थ ने आलिया की जमकर तस्वीरें खींचीं। ये खबरें सुर्खियों में भी छाई रहीं। बस फिर क्या, खबरों को

News Article Hero Image

मुंबई। आजकल काफी खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों जब दोनों कोक स्टडियो के लॉन्च पर पहुंचे थे, तो वहां सिद्धार्थ ने आलिया की जमकर तस्वीरें खींचीं। ये खबरें सुर्खियों में भी छाई रहीं। बस फिर क्या, खबरों को और हवा मिल गई।

इस फिल्म में होंगे सिद्धार्थ-आलिया के गर्मागर्म सीन!

इसके बाद से आलिया और सिद्धार्थ के सामने सवालों की बरसात होने लगी है। हाल ही में एक म्यूजिक अवॉर्ड शो में पहुंची आलिया से जब एक रिपोर्टर ने इसी बात को लेकर सवाल किया तो आलिया ने पहले तो कहा कि वो सिर्फ एक लॉन्च था, इससे ज्यादा कुछ नहीं। जब फिर भी रिपोर्टर ने अपने सवाल पूछने जारी रखा तो आलिया ने बेहद चालाकी से रिपोर्टर की बात का करारा जवाब दे डाला।

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं सलमान

दरअसल रिपोर्टर ने आलिया से पूछ लिया कि दोनों कार में एक-साथ क्या कर रहे थे, इसपर आलिया ने रिपोर्टर से पूछा, 'कल रात और अपने घर पर किसके साथ क्या करेंगी? क्या आप मुझे बताएंगी? देखिए इस बारे में बात करने के लिए ये सही जगह नहीं है। क्योंकि मैं आप लोगों से बेहद प्यार करती हूं तो मैं आपको बता देती हूं कि मेरे लिए दोस्तों के साथ घूमना कोई बड़ी बात नहीं है। हम मजाक-मस्ती करते हैं। सिद्धार्थ ने कैमरा लिया क्योंकि वो लोग बहुत सारी तस्वीरें ले चुके थे और सिद्धार्थ ने कहा, 'मुझे दो। आपको और तस्वीरें चाहिए, मैं आपके लिए खींचता हूं।' तो ये वजह थी।'

मानना पड़ेगा, आलिया ने कितनी सफाई से रिपोर्टर को अपनी ही बातों में लपेट लिया।

बैंकॉक में पॉर्न स्टार के पास पहुंचे तुषार और आफताब!