विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में होंगे सिद्धार्थ-आलिया के गर्मागर्म सीन!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 21 Feb 2015 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2015 12:47 PM (IST)

कथित तौर पर असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट एक बार फिर बड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कथित तौर पर असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। जी हां, सुनने में आ रहा है कि दोनों ने करण जौहर की अगली फिल्म साइन की है, जो एक लव ट्राइएंगल होगी।

पूर्व मॉडल का यौन उत्पीड़न, पति गिरफ्तार

अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी जिसका निर्देशन शकुन बत्रा करेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में फवाद खान भी होंने जो सिद्धार्थ के बड़े भाई का रोल करेंगे। फिल्म में दोनों भाईयों को आलिया से प्यार हो जाता है, जिसके चलते भाईयों के बीच दूरियां आ जाती हैं।

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि फिल्म में सिद्घार्थ और आलिया के गर्मागर्म सीन भी देखने को मिलेंगे। एक सूत्र ने कहा, 'उनके बीच एक इंटेंस और लव मेकिंग सीन है। ये उस किस से कहीं बढ़कर है जो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में की थी।'

...इस डर से मिलन ने बदली 'बादशाहो' की रिलीज डेट!

सूत्र ने आगे कहा, 'फिल्म में एक और अहम किरदार है, लड़कों के दादा, जो हालात बिगड़ने पर बीच-बचाव करते हैं। इस किरदार के लिए किसी ए-लिस्ट दिग्गज कलाकार को साइन किया जाएगा।'

खैर दर्शकों की ज्यादा दिलचस्पी तो सिर्फ आलिया और सिद्धार्थ की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को देखने में है। देखते हैं, इस बार इस जोड़ी में क्या नयापन देखने को मिलता है। दोनों ने अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी साथ काम किया था।

सनी की पिंक बिकिनी का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।