विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैट के लिए बुरी खबर! रणबीर से शादी करना चाहती है ये हीरोइन

By Edited By:
Updated: Mon, 07 Apr 2014 09:20 AM (IST)

इधर, कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी की खबरें गर्म हो रही हैं और उधर एक और हीरोइन रणबीर की दीवानी हो गई है। यही नहीं, ये अभिनेत्री ने तो रणबीर से शा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इधर, कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी की खबरें गर्म हो रही हैं और उधर एक और हीरोइन रणबीर की दीवानी हो गई है। यही नहीं, ये अभिनेत्री ने तो रणबीर से शादी करने को भी बेताब हैं। आप जानना चाहेंगे कि वो अभिनेत्री कौन हैं जिन्होंने खुलेआम रणबीर से शादी करने की इच्छा जाहिर की है।

अभिनेत्री आलिया भंट्ट करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में परिणीति चोपड़ा के साथ आने वाली हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उस दौरान कहा कि रणबीर बेहद आकर्षक हैं और वे उनसे शादी करना चाहती हैं। इस पर करण ने पूछा कि क्या रणबीर का परिवार उनके इरादों से वाकिफ हैं? तो आलिया ने कहा कि वे खुलेआम कैमरे के सामने ऐसा कह रहीं हैं। करण ने जब उनसे पूछा कि वे इस इंडस्ट्री में किसके साथ रोमांटिक डेट पर जाना चाहेंगी। आलिया ने बगैर सोचे जवाब दिया कि रणबीर कपूर।

पढ़ें : रणबीर-कट्रीना की शादी की तैयारियां शुरू

पढ़ें : अर्जुन को खुले आम आलिया ने किया किस