विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी के स्टुडियो के बाहर अमीषा पटेल का 'गदर' स्टाइल में किया गया वेलकम

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 07 Apr 2016 01:37 PM (IST)

अमीषा पटेल की एक झलक पाने को उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अमीषा का फेवरेट सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' भी बजाया।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल हाल ही में सनी देओल के स्टुडियो 'सनी सुपर साउंड' के बाहर नजर आईं, जहां उनके कुछ फैंस ने 'गदर' स्टाइल में ढोल-नगाड़े के साथ जमकर स्वागत किया। अमीषा वहां एक एड के लिए डबिंग करने पहुंची थीं और वो भी अपने फैंस के साथ मिलकर बहुत खुश हुईं।

करीना के बारे में रणवीर ने सुन लिया कुछ ऐसा कि उन्हें आ गया सदमा!

अमीषा की एक झलक पाने को उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अमीषा का फेवरेट सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' भी बजाया। 'गदर' का यह सॉन्ग आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। अमीषा अपने फैंस से मिलकर भावुक भी हो गईं। उन्होंने साथ में कुछ समय बिताया और फोटो भी खिंचवाई।

13 साल बाद भंसाली के साथ काम करने पर शाहरुख ने लगा दिया ब्रेक!

फैंस ने अमीषा को उनके कुछ अन्य पॉपुलर सॉन्ग्स पर ठुमके भी लगवाए। आपको बता दें कि आने वाली फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ अमीषा पटेल भी नजर आएंगी। हाल ही में शादी कर चुकीं प्रीति जिंटा इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।