विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के 43 साल पूरे होने पर अमिताभ ने जया के साथ शेयर की खूबसूरत तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 03 Jun 2016 01:47 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Jun 2016 05:27 PM (GMT+05:30)

अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन की शादी को 43 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अमिताभ ने ट्वीट करते हुए तस्‍वीरों का एक खूबसूरत कोलॉज शेयर किया है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड की आदर्श जोड़ी में अमिताभ बच्चन आैर जया बच्चन का नाम शुमार किया जाता है। आज उनकी शादी की 43वां सालगिरह है और इस खास मौके पर बधाइयों व शुभकामनाआें के लिए अमिताभ ने अपने प्रशंसकों का शु्क्रिया अदा करते हुए यह खूबसूरत ट्वीट किया है। साथ में दोनोंं की तस्वीरों का एक खूबसूरत कोलॉज भी है।

अमिताभ-जया की शादी की सालगिरह पर उनकी यादगार फिल्मों की एक झलक
शिल्पा शेट्टी से तलाक के सवाल पर पति ने तोड़ी चुप्पी और दिया यह जवाब

गौरतलब है कि अमिताभ और जया आज से 43 साल पहले यानि तीन जूून, 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे आैैर इसी साल फिल्म 'जंजीर' से अमिताभ ने अपनी एंग्री यंग मैन की छवि से देश भर में तहलका मचा दिया था। दोनों ने एक बहुत ही निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें उनकेे परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

आलिया भट्ट को इस एक्टर ने सिखाया 'बिहारी' बोलना

अमिताभ और जया की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर भी बेहद हिट रही है। दोनों ने साथ में 'चुपके चुपके', 'अभिमान', 'सिलसिला' और 'शोले' जैसी यादगार फिल्में की हैं। हाल ही में दोनों आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' में नजर आए। हालांकि उनका गेस्ट एपियरेंस था।

अक्षय और चंकी पांडे के बारे में नहीं पता होंगी ये सालों पुरानी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।