विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मराठी फिल्म सैराट देखकर अमिताभ बच्चन के मुंह से निकला...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 05:59 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 06:16 PM (IST)

करण जौहर ने इस फिल्म के हिंदी राइट्स ले लिए हैं और ख़बर है कि वो श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर को लेकर हिंदी सैराट बनाने जा रहे हैं।

मराठी फिल्म सैराट देखकर अमिताभ बच्चन के मुंह से निकला...
मराठी फिल्म सैराट देखकर अमिताभ बच्चन के मुंह से निकला...

मुंबई। पिछले साल की जबरदस्त हिट फिल्म सैराट ने न सिर्फ मराठी भाषा की फिल्मों की दुनिया में तहलका मचा दिया बल्कि बॉलीवुड भी इसकी लोकप्रियता को देखता रह गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अब सैराट देख ली है और तारीफ़ में उनके मुंह से शब्द निकला है - वंडर।

वैसे तो हर भाषा की फिल्म में प्यार पर लगने वाले पहरे और उसे तोड़ देने की प्रेमियों की जुनूनियत को दिखाया जा चुका है लेकिन पिछले साल अप्रैल में आई नागार्जुन मंजुले की सैराट ने ऐसी खलबली मचाई की सभी हैरान रह गए। हाल ही में बच्चन ने इस फिल्म को देखने के बाद ट्वीट पर फिल्म की तारीफों के पुल बाँध दिए। बच्चन ने लिखा सैराट न सिर्फ सिनेमेटिक वंडर है बल्कि गज़ब का सिनेमेटिक एक्सपीरियंस भी। क्या कमाल की फिल्म है।

Exclusive : सोहेल को लेकर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बताया ये रिश्ता

आकाश ठोसर और रिंकी राजगुरू के सैराट (स्वतंत्र ) प्यार की ये कहानी अब सिर्फ मराठी ही नहीं कई सारी भाषाओं को भा गई है। करण जौहर ने इस फिल्म के हिंदी राइट्स ले लिए हैं और ख़बर है कि वो श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर को लेकर हिंदी सैराट बनाने जा रहे हैं। फिल्म को दक्षिण की चारों भाषाओं और पंजाबी में भी बनाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।