विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोभा डे के पीछे पड़े अमिताभ बच्चन, सिंधु के बहाने फिर मारा ताना!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 10:21 AM (IST)

रियो ओलंपिक में गए भारतीय खिलाडियों की आलोचना करने वाली शोभा डे ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हो रही अपनी फजीहत के बाद आखिरकार अपने सुर बदले हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रियो ओलंपिक में महिला बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने जापान से मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, और इसके साथ ही रजत पदक अपने नाम पक्का कर लिया है।

इस जीत के बाद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर एक बार फिर से शोभा डे पर तंज कसते हुए सिंधु को इन शब्दो में बधाई दी- "आप खाली हाथ नहीं मेडल लेकर वापस आ रही हैं, और हम आपके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं।"

दीपिका पादुकोण को जिंदगी भर रहेगा इस बात मलाल

बिग बी ने अपने अगले ट्वीट में तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा- "आपने बोलने वालों की 'बोलती बंद' कर दी, कर्म बोलता है और वो कभी-कभी 'कलम' को भी हरा देता है।"

रुस्तम से फुर्सत पाकर अक्षय कुमार अब कर रहे हैं इन मैडम को प्रमोट

रियो ओलंपिक में गए भारतीय खिलाडियों की आलोचना करने वाली शोभा डे ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हो रही अपनी फजीहत के बाद आखिरकार अपने सुर बदले, और सिंधु को बधाई देते हुए उन्हें 'चांदी की राजकुमारी' कहा और लिखा- "सिंधु ने चांदी बना ली। चांदी के बाद सोना।"

बड़ी मजेदार है अजय देवगन और काजोल के बीच हुई ये नोकझोंक

सिंधु की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीटर पर बधाई दी और लिखा- "बढ़िया प्रदर्शन पीवी सिंधु। आपने भारत कासर ऊंचा किया है। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"