विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ के खुले खत का नातिन नव्‍या और बेटी श्‍वेता ने दिया ये जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2016 03:23 PM (IST)

अमिताभ बच्‍चन अपनी नातिन नव्‍या और बेटी श्‍वेता के जवाब से बेहद खुश हैं। उन्‍होंने खुलकर जीने और बेझिझक आगे बढ़ने का मशवरा दिया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या को एक खुला खत लिखा था। इसमें उन्होंने दोनों को खुलकर जीने और बेझिझक आगे बढ़ने का मशवरा दिया था। अब अमिताभ के इस खुले खत का उनकी नातिन नव्या और बेटी श्वेता ने जवाब दिया है।

करीना ने बताया कैसी होगी 'वीरे दी वेडिंग, पर इस बात से किया साफ इंकार

अमिताभ की नसीहत का नव्या पर जोरदार असर हुआ है और उन्होंने कहा है कि 'नानू मैं ठीक वैसा ही करूंगी, जैसा कि आपने कहा है। वहीं श्वेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'मैं नव्या को यह सब समझाने और सिखाने की सालों से कोशिश कर रही थी और सिर्फ एक खत से आपने यह कर दिया। इस खत का सीधा असर हुआ।' खुद अमिताभ ने इस बारे में बताया है।

डेंगू की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का अब है ये हाल

वैसे आपको बता दें कि अमिताभ द्वारा अपनी नातिन और पोती को यह खुला खत लिखना उनकी फिल्म 'पिंक' के प्रमोशन का हिस्सा था। यह डायरेक्टर शूजित सरकार का आइडिया था, जो काम कर गया। वहीं नव्या और श्वेता के रिएक्शन से अमिताभ बेहद खुश हैं।

तस्वीरें: बॉलीवुड के कपूर, बच्चन और खान परिवार में यह है कनेक्शन