विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू की शिकार बॉलीवुड एक्‍ट्रेस विद्या बालन का अब है ये हाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 06:53 PM (IST)

शुक्रवार को डॉक्टरों ने विद्या को डेंगू होने की पुष्टि की थी। इसकी सूचना मिलने के बद बृहन्मुंबई नगरनिगम (बीएमसी) ने डेंगू के फैलाव को रोकने में नाकाम होने के मामले में शाहिद कपूर को नोटिस जारी किया था।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बॉलीवुड सितारे भी नहीं बच पाए हैं। इसकी चपेट में आईं विद्या बालन का घर पर ही इलाज चल रहा है और अब उनकी स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी, वहीं प्यार व शुभकामनाओं के साथ मजाक उड़ाने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। विद्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग.. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं, प्यार और जोक्स के लिए शुक्रिया। मैं घर पर ही आराम कर रही हूं और मेरी सेहत में सुधार हो रहा है।'

ये क्या...'भाभी जी' के लुक में दिखने वाली हैं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन!

तस्वीरें : पता है आलिया भट्ट इनके लिए पहुंच गईं सात समंदर पार आैर की जमकर पार्टी

शुक्रवार को डॉक्टरों ने विद्या को डेंगू होने की पुष्टि की थी। इसकी सूचना मिलने के बद बृहन्मुंबई नगरनिगम (बीएमसी) ने डेंगू के फैलाव को रोकने में नाकाम होने के मामले में शाहिद कपूर को नोटिस जारी किया था। आपको बता दें कि विद्या और शाहिद जुहू तारा रोड स्थित प्रणीति अपार्टमेंट में रहते हैं। विद्या हाल ही में 'कहानी 2' की शूटिंग पूरी कर यूएस से भारत लौटी हैंं। डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। 'कहानी 2' के अलावा विद्या 'बेगम जान' में भी नजर आने वाली हैं।