विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्‍या...'भाभी जी' बनने चलीं सनी लियोन, पूरी खबर पढ़ उछल पड़ेंगे!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 07:22 PM (IST)

सनी लियोन का 'भाभी जी' कनेक्‍शन जानकर आप भी एक्‍साइटेड हो जाएंगे। ये रहा पूरा माजरा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दर्शकों के बीच हिट हो चुके फिक्शन टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में नया धमाका होने जा रहा है, क्योंकि इस शो में एक नई एंट्री होने वाली है और वो कोई और नहीं बल्कि हॉट एंड सेक्सी सनी लियोन हैं।
वैसे तो वो इससे पहले छोटे पर्दे पर रियलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं, मगर वो पहली बार किसी फिक्शन शो में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को हंसाएंगी, वो भी 'भाभी जी' बनकर।

'दबंग 3' को लेकर ये बोले सोनू सूद, छेदी सिंह के रोल में जंचे थे खूब

'भाभी जी घर पर हैं' के सभी कलाकार इस नए मेहमान का स्वागत करने को बेकरार हैं, वहीं खुद सनी भी बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने बताया, 'हां, आप मुझे जल्द ही 'भाभी जी घर पर हैं" में देखेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि खूब मजा आएगा। मैंने शो और इसके कंटेंट के बारे में काफी सुना है। शो के प्रतिभाशाली कलाकारों व क्रू मेंबर्स के साथ काम करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

'कृष 4' से नहीं होगी शाहरुख की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस टक्कर

सनी इस शो में बतौर सनी लियोन ही आएंगी। वो मोहल्ला में कदम रखेंगी, जहां विभूति, अनीता, अंगूरी और मनमोहन रहते हैं। वह अपने फिल्म का हीरो ढूंढने के लिए डायरेक्टर के साथ वहां आती हैं और इसके बाद आगे क्या होगा, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मगर यह सीक्वेंस जरूर बेहद मजेदार होगा, जहां पर शो के दर्शकों को डांस सीक्वेंस भी देखने का मौका मिलेगा। इसमें सनी भी 'भाभी जी' के लुक में नजर आएंगी। दर्शकों के लिए सनी को इस लुक में देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प होगा।