विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्‍चन का खुलासा, 20 साल से जूझ रहे इस गंभीर बीमारी से

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 10:22 AM (IST)

अमिताभ बच्‍चन ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि वह पिछले 20 साल से एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अमिताभ बच्चन ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 साल से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी की वजह से उनके लिवर का 75 प्रतिशत हिस्सा बेकार हो गया है।

हाल ही में अमिताभ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने जो खुलासा किया, उसे सुन सब चौंक गए। अमिताभ बच्चन ने यहा बताया, 'मैं एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा हूं जिसका नाम है हैपिटाइटिस बी। ये बीमारी मुझे पिछले बीस साल से है। फिल्म 'कुली' के वक्त हुए हादसे के बाद दिए गए ब्लड में से कुछ हिस्सा हेपेटाइटिस बी अफेक्टेड था। इस वजह से मेरे लिवर का एक चौथाई हिस्सा ही बच पाया।'

लुंगी पहनकर शाहिद ने इन चार हसीनाओं संग किया 'साड़ी के फॉल' पर डांस

हालांकि उन्होंने बताया कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वे अपने बच्चों को हेपिटाइटिस बी का टीका जरूर लगवाएं, ताकि कोई इस बीमारी की गिरफ्त में ना आ सके।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन हेपिटाइटिस बी की वैक्सीन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अमिताभ बच्चन का आभार जताया।

सलमान के लिए ये कैसी दीवानगी कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को भी तैयार

वैसे बता दें कि अमिताभ बच्चन कुछ साल पहले टीबी की चपेट में भी आ चुके हैं। देश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान का भी अमिताभ हिस्सा हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।