विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना और अर्जुन की फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 08 Jun 2015 10:02 AM (IST)

लगता है कि आर. बाल्कि ने तय कर लिया है कि वो अपने पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन के बिना कोई फिल्म नहीं बनाएंगे। हालांकि उनकी आखिरी फिल्म 'षमिताभ' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन फिर भी निर्देशक ने बिग बी को अगली फिल्म में लेने

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कि आर. बाल्कि ने तय कर लिया है कि वो अपने पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन के बिना कोई फिल्म नहीं बनाएंगे। हालांकि उनकी आखिरी फिल्म 'षमिताभ' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन फिर भी निर्देशक ने बिग बी को अगली फिल्म में लेने का फैसला किया है।

जब रणवीर ने सबके सामने दीपिका को दे दिया अपना दिल!

हालांकि बिग बी इस फिल्म में एक स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस में ही नजर आएंगे। सूत्र ने कहा, 'फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर हैं लेकिन इसमें अमिताभ बच्चन भी स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस में होंगे।'

फिल्म में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट करीना कपूर को साइन किया गया है और दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। बाल्कि अपनी फिल्मों में हमेशा असाधारण जोड़ियों को लेने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ और तब्बू की जोड़ी को लाकर सभी को हैरान कर दिया था।

आपको बता दें कि अर्जुन करीना से उम्र में काफी छोटे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू की जाएगी।

आइफा में 'हैदर' और 'क्वीन' का जलवा