विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक के वर्ल्‍ड कप मैच का मजा दोगुना करेंगे बिग बी

By rohit guptaEdited By:
Published: Mon, 02 Feb 2015 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2015 11:59 AM (IST)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2015 में होने वाले भारत-पाक के मैच का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में होने वाले भारत-पाक के मैच का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन यह जानकर आपकी बेसब्री और बढ़ जाएगी कि इस मैच में खुद महानायक अमिताभ बच्चन लाइव कमेंट्री करेंगे।

अरे! सबसे बेकार एक्टर के लिए सलमान का नॉमिनेशन

जी हां, ये सच है, अमिताभ जल्द शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से कमेंट्री में हाथ आजमाने जा रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान बिग बी भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में कमेंट्री करते नज़र आएंगे।

पढ़ें: बिग बी ने इस हीरोइन को वार्डरोब मालफंक्शन से बचाया

15 फरवरी को होने वाले इस मैच के दौरान बिग बी दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रहे कपिल देव और मशहूर कमेंटेटर हर्ष भोगले के साथ माइक संभालेंगे। भारत-पाक टीमों के बीच ये मैच ऑस्ट्रेलिया में होगा।

सलमान को छोड़कर चली गई लुलिया!

दरअसल ये बिग बी की आने वाली फिल्म 'षमिताभ' को प्रमोट करने का एक तरीका है। फिल्म के निर्देशक आर. बाल्कि ने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ फिल्म का प्रमोट करना नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच दूरियां कम करना भी है।

पढ़ें: बच्चन परिवार में सात पद्म पुरस्कार

बाल्कि ने कहा, 'मिस्टर बच्चन की आवाज मेरी फिल्म षमिताभ की स्टार है। फिल्म की कहानी बैरिटन के आसपास घूमती है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि मिस्टर बच्चन की आवाज काम न करे। मुझे लगता है कि लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन की आवाजें भारत-पाकिस्तान को साथ लाती हैं।'

6 फरवरी को रिलीज हो रही 'षमिताभ' में बिग बी के अलावा धनुष और अक्षरा हासन भी अहम किरदारों में हैं।

'शुद्धि' में विलेन बनेंगे संजय दत्त!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।