यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'शुद्धि' में विलेन बनेंगे संजय दत्त!
जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त रिहा होने के बाद सबसे पहले अपने करीबी दोस्त सलमान खान के साथ काम करेंगे। सुनने में आ रहा है कि वो सबसे पहले करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्धि' में विलेेन के रोल में नज़र आएंगे। खबरों की मानें तो जब संजय आखिरी

मुंबई। जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त रिहा होने के बाद सबसे पहले अपने करीबी दोस्त सलमान खान के साथ काम करेंगे। सुनने में आ रहा है कि वो सबसे पहले करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्धि' में विलेेन के रोल में नज़र आएंगे।
केआरके ने ओबामा को भी नहीं बख्शा!
खबरों की मानें तो जब संजय आखिरी बार फरलो पर जेल से बाहर आए थे तो उन्होंने करण मल्होत्रा से मुलाकात की थी और फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी। संजय इससे पहले मल्होत्रा की फिल्म 'अग्निपथ' में भी कांचा चीना के किरदार में थे।
सुनने में आ रहा है कि 'शुद्धि' में भी विलेन का किरदार संजय दत्त के लिए काफी चुनौतीभरा होगा। सूत्रों का कहना है कि 'शुद्धि' की कहानी - हीरो (सलमान), हीरोइन और विलेन (संजय) तीन किरदारों के आसपास घूमती है।
नहीं देखा होगा आमिर खान का यह लुक!
फिल्म की हीरोइन की तलाश की जा रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दीपिका पादुकोण फिल्म साइन कर सकती हैं हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो हुई है।

