विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्‍चन करेंगे डीडी किसान चैनल का प्रचार

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 27 May 2015 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 11:19 AM (IST)

हाल ही में दूरदर्शन का किसान चैनल लॉन्‍च हुआ है। डीडी किसान चैनल किसानों और ग्रामीण भारत से जुड़ी बातों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में दूरदर्शन का किसान चैनल लॉन्च हुआ है। डीडी किसान चैनल किसानों और ग्रामीण भारत से जुड़ी बातों और मुद्दों को दिखाएगा। हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन डीडी किसान चैनल को लोकप्रिय बनाने के मकसद से दूरदर्शन के एक प्रचार अभियान में नजर आएंगे। डीडी किसान चैनल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच की उपज है।

सोनम कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड से इश्क लड़ा रही हैं एशा गुप्ता!

डीडी का किसान चैनल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया। दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अमिताभ दूरदर्शन के डीडी किसान चैनल के ऑडियो विजुअल, रेडियो जिंगल और फील्ड पब्लिसटी का हिस्सा होंगे।

चैनल की शुरुआत से जुडे काम को देख रहे प्रसार भारती के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रंजन मुखर्जी ने कहा कि विस्तृत प्रचार की योजना चैनल को लेकर जागरुकता का प्रसार करने के लिहाज से बनायी गयी। उन्होंने अमिताभ के प्रमुखता से इसमें नजर आने की खबर की पुष्टि की।

शाहरुख के बाद आमिर ने भी ट्वीट किया 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक

उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के अलावा प्रचार के लिए 14 किसान रथ गाडियां कम से कम 10,000 गांवों में जाएंगी। बदलते भारत की शान के नारे के साथ शुरू हो रहा डीडी किसान चैनल 24 घंटों का चैनल है। यह चैनल अपने लक्षित दर्शकों के लिए कृषि, मौसम और संबंधित विषय के बारे में ताजा जानकारी देगा।

सलमान खान की फिल्म 'हीरो' इस डेट को होगी रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।