विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट के सिर पर सेल्‍फी का चढ़ा इतना नशा कि...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 29 Jun 2015 01:45 PM (IST)

आलिया भट्ट के सिर पर भी सेल्‍फी का नशा खूब चढ़कर बोल रहा है। तभी तो कंधे में चोट लगने के बावजूद उनका सेल्‍फी के प्रति प्‍यार खत्‍म नहीं हुआ है। कंधे में चोट लगने की वजह से एक हाथ में प्‍लास्‍टर होने के बावजूद उन्‍होंने सेल्‍फी लेती एक फोटो

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट के सिर पर भी सेल्फी का नशा खूब चढ़कर बोल रहा है। तभी तो कंधे में चोट लगने के बावजूद उनका सेल्फी के प्रति प्यार खत्म नहीं हुआ है। कंधे में चोट लगने की वजह से एक हाथ में प्लास्टर होने के बावजूद उन्होंने सेल्फी लेती एक फोटो पोस्ट की है। ये रही उनकी सेल्फी।

आपको बता दें कि फिल्म 'कपूर एंड सन्स' की शूटिंग करते वक्त आलिया भट्ट के कंधे में चोट लग गई थी। डॉक्टर ने दो हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। वैसे आलिया भट्ट अभी-अभी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर हैदराबाद से मुंबई लौटी हैं।

श्रद्धा कपूर पर चढ़ा वरुण धवन का बुखार?

उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि 15 साल के बाद उन्हें अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के मौका मिला है। हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में उन्होंने पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान और बहन शबीना भट्ट के साथ खूब मस्ती की और ट्वीट कर अपडेट भी देती रहीं।