विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर पर वरुण धवन का हुआ ऐसा असर कि...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 30 Jun 2015 12:55 PM (IST)

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्‍मी पर्दे पर हिट साबित हो रही है। दोनों की हालिया रिलीज फिल्‍म 'एबीसीडी 2' लोगों को खूब पसंद आ रही है। वरुण धवन ने बहुत ही कम समय में अलग-अलग तरह का किरदार निभाकर फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी एक अलग जगह बना

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर हिट साबित हो रही है। दोनों की हालिया रिलीज फिल्म 'एबीसीडी 2' लोगों को खूब पसंद आ रही है। वरुण धवन ने बहुत ही कम समय में अलग-अलग तरह का किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

'अजहर' में 'फुकरे' के मंजोत सिंह बनेंगे सिद्धू पाजी

चॉकलेटी हीरो से लेकर निगेटिव रोल और यहां तक कि डांस बेस्ड फिल्म कर उन्होंने साबित कर दिखाया है कि अगर आपके अभिनय में दम है तो आप हर किरदार में फिट बैठ सकते हैं। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है।

फिल्म इंडस्ट्री में आकर फंस गईं थी कंगना रनोट

खैर, जहां तक बात श्रद्धा कपूर की है तो उन्होंने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे यही लग रहा है कि अब वो भी वरुण धवन की राह पर चल पड़ी हैं। फिल्मी पर्दे पर दोनों के बीच काफी अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिली है, मगर फिल्मी पर्दे के पीछे भी उनके बीच की करीबियां साफ झलकने लगी है।

दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्यार कि दंग रह गए लोग!

अब तो असर भी देखने को मिल रहा है। तभी तो वरुण धवन से प्रभावित होकर श्रद्धा कपूर ने उनकी तरह अब नेगेटिव रोल करने का संकेत दे डाला है। कुल मिलाकर वो भी अब अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहती हैं। अब इसे वरुण धवन का असर नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे !