विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस: मोनालिसा के इस वीडियो में ऐसा क्या है जो हो रहा है वायरल!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:19 AM (IST)

घर में मोना सुरक्षित हो गई हैं, तो इधर घर के बाहर यानि रियल लाइफ़ में उनका एक वीडियो छाया हुआ है। ये वीडियो किसी बंगाली फ़िल्म का है।

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में तो मोनालिसा ख़तरे से बाहर हो गईं, लेकिन घर के बाहर एक नया ख़तरा मोनालिसा की तरफ बढ़ रहा है, जो उनकी रियल लाइफ़ में तूफ़ान ला सकता है।

नए साल पर टेलीकास्ट हुए बिग बॉस 10 के एपिसोड में दर्शक उस वक़्त हैरान रह गए, जब मोनालिसा के बजाए गौरव चोपड़ा बेघर हो गए। ख़ुद मोना भी इस इविक्शन से चौंक गईं, क्योंकि गौरव, बानी और उनमें सबसे कमज़ोर मोना को ही माना जा रहा था। बहरहाल मोना सुरक्षित हैं और घर के अंदर हैं। उधर, घर में मोना सुरक्षित हो गई हैं, तो इधर घर के बाहर यानि रियल लाइफ़ में उनका एक वीडियो छाया हुआ है। ये वीडियो किसी बंगाली फ़िल्म का है और मोना इसमें दूसरी महिला कलाकार के साथ लेस्बियन एक्ट करती हुई दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो कुछ साल पुराना है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है और वो भोजपुरी फ़िल्मों की टॉप एक्ट्रेस हैं।

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस के घर में गौरव चोपड़ा की वापसी होगी या नहीं, जानिए इस ख़बर में

#Monalisa #Biggboss10 #lesbain #Scene

A video posted by Follow For Follow (@bollywoodmovieskisses) on