विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस: बेघर हुए गौरव चोपड़ा की वापसी होगी या नहीं... जानिए इस ख़बर में!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 02 Jan 2017 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2017 02:00 PM (IST)

गौरव शुरू में सबको लीड करके चलते थे, वो धीरे-धीरे साइड में होते चले गए। घर में कई ऐसे मौक़े आए जब फैंस को लगा कि वो स्टैंड लेंगे।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जहां एक तरफ दर्शक यह उम्मीद लगाकर बैठे थे कि गौरव चोपड़ा बिग बॉस के फाइनालिस्ट्स में शामिल होंगे, वहीं बिग बॉस के घर से इस बार गौरव के इविक्शन को देखकर सभी हैरान हैं। हकीकत यही है कि इस बार गौरव शो के बाहर आ चुके हैं।

रविवार के एपिसोड में सलमान ख़ान ने तो किसी इविक्शन का एलान नहीं किया, लेकिन उनके जाने के बाद एपिसोड में दिखाया गया कि गौरव बेघर हो रहे हैं। गौरव के शॉकिंग इविक्शन से पहले उनकी और बानी की खट्टी-मीठी दोस्ती की झलकियां दिखाई गईं। गौरव का इविक्शन देखकर कुछ फैंस सोच रहे थे कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया होगा जैसे प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम को भेजा गया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। गौरव फ़ाइनली घर से बाहर हो चुके हैं और इसकी पुष्टि उनके बड़े भाई राघव चोपड़ा ने ट्वीटर पर की है।

इसे भी पढ़ें- दंगल ने 10 दिन में तोड़ डाला एक और रिकॉर्ड, 300 करोड़ से बस इतना दूर

गौरव घर के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में शामिल थे और माना जा रहा था कि विनर के तौर पर वो दूसरों को कड़ी टक्कर देंगे। इसीलिए उनका बाहर होना सभी को शॉक कर रहा है। अब सवाल ये है कि जीत के दावेदार समझे जा रहे गौरव आख़िरकार इतने कमज़ोर कैसे हो गए कि इविक्ट होना पड़ा। जानकारों का कहना है कि गौरव शुरुआती दौर में काफी अच्छा खेल रहे थे और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी हो गयी थी, लेकिन फिर उन्होंने बानी की कठपुतली बनकर खेलना शुरू किया, उनके फैंस को ये अच्छा नहीं लगा।

इसे भी पढ़ें- इस्तांबुल आतंकी हमले में फ़िल्म प्रोड्यूसर की मौत, बॉलीवुड सदमे में!

जो गौरव शुरू में सबको लीड करके चलते थे, वो धीरे-धीरे साइड में होते चले गए। घर में कई ऐसे मौक़े आए जब फैंस को लगा कि वो स्टैंड लेंगे, लेकिन गौरव बानी को लेकर एक कोने में चले जाते थे और हर प्रॉब्लम से कट जाते थे। जब कोई उनको इसके लिए टोकता था तो वो ख़ुद को जस्टिफाई करने लगते थे। उनके फ़ैंस को शायद ये अंदाज़ नागवार गुज़रा। गौरव के भाई ने बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ की फ़िल्म रईस के नए पोस्टर, एक्शन के बाद रोमांस

गौरव के बेघर होने के बाद बानी बिल्कुल अकेली हो गई हैं क्योंकि गौरव की उनका सपोर्ट सिस्टम थे। गौरव के अलावा बानी की किसी से साथ नहीं बनती। लिहाज़ा वो बेहद दुखी हैं। बानी इस बात को लेकर भी डरी हुई हैं कि अगली बार वो शो से आउट ना हो जाएं। इस हफ़्ते नॉमिनेशंस होने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।