विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिल धड़कने दो' में ऐसा होगा अनिल कपूर का लुक

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 08 Mar 2015 03:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की गिनती सदाबहार अभिनेताओं में की जाती है। लेकिन वो जल्द ही अपनी नई फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भूरे-सफेद बालों के साथ नजर आएंगे। अनिल फिल्म में मिस्टर मेहरा का किरदार निभाएंगे। जोया अख्तर की निर्देशित इस फिल्म में अनिल का पहला लुक जारी किया

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की गिनती सदाबहार अभिनेताओं में की जाती है। लेकिन वो जल्द ही अपनी नई फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भूरे-सफेद बालों के साथ नजर आएंगे।

इमरान हाशमी-विद्या बालन की 'हमारी अधूरी कहानी' का पहला लुक जारी

अनिल फिल्म में मिस्टर मेहरा का किरदार निभाएंगे। जोया अख्तर की निर्देशित इस फिल्म में अनिल का पहला लुक जारी किया गया है। इसमें अनिल कपूर ब्लू सूट और भूरे-सफेद बालों के साथ कमाल के दिख रहे हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने टि्वटर पर फोटो अपलोड करते हुए ट्वीट किया, 'मिलिए सुपरकुल और डेशिंग मिस्टर मेहरा से।'

बॉम्बे वेलवेट: विलेन के अवतार में करण जौहर

फिल्म में अनिल, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के पिता का रोल निभा रहे हैं। पंजाबी फैमिली के ये किरदार क्रूज ट्रीप पर हैं। फिल्म में इनके अलावा अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह और फरहान अख्तर भी हैं। उम्मीद है कि फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी।

फिल्म मेकर संजय गुप्ता और एक्टर रितेश देशमुख ने अनिल के नए लुक की तारीफ की है। गुप्ता ने लिखा है, 'द वन एंड ऑनली..द इनमिशिएबल'। वहीं रितेश ने ट्वीट किया, 'झक्कास'।

देखिए 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का का लुक