विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शो की डबिंग के लिए विदेश जाएंगे अनिल कपूर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 09:43 AM (IST)

अनिल कपूर 'स्लमडॉग मिलियनेर' और 'मिशन इम्पॉसिबल - घोस्ट प्रोटोकॉल' जैसी फिल्मों और अमेरिकन टीवी शो '24' में काम कर चुके हैं। अब वो एक एडल्ट शो 'फैमिली गाय' में एक गेस्ट अपीयरेंस के लिए डबिंग करने लॉस एंजिल्स जाने वाले हैं। अनिल ने इस बारे में कोई भी जानकारी

News Article Hero Image

मुंबई। अनिल कपूर 'स्लमडॉग मिलियनेर' और 'मिशन इम्पॉसिबल - घोस्ट प्रोटोकॉल' जैसी फिल्मों और अमेरिकन टीवी शो '24' में काम कर चुके हैं। अब वो एक एडल्ट शो 'फैमिली गाय' में एक गेस्ट अपीयरेंस के लिए डबिंग करने लॉस एंजिल्स जाने वाले हैं।

बिग बी ने इस तरह खींची दीपिका की टांग

अनिल ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया कि वो किस किरदार के लिए डबिंग करने जा रहे हैं लेकिन इस खबर की पुष्टि की है कि वो शो में अपनी आवाज देंगे। एक्टर ने कहा कि इस शो की वजह से उनके अपने घर में उनकी अहमियत बढ़ गई है।

बॉलीवुड स्टार्स और उनके पेट्स

अनिल ने कहा, 'मेरे बच्चे इस शो के लिए पागल हैं। उन्हें विश्वास नहीं होता कि मैं फैमिली गाय में अपनी आवाज दे रहा हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा किरदार शो के मशहूर ग्रिफिन परिवार के साथ होगा। ये मेरे लिए नया अनुभव है। और आप जानते हैं कि मुझे नए अनुभव लेना कितना पसंद है।'

इमरान हाशमी को दर्शकों ने नकारा