विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकित तिवारी ने पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाया गाना

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 14 Jun 2015 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2015 08:58 AM (IST)

बेहद कम वक्त में खूब नाम कमाने वाले अंकित तिवारी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। हाल ही के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बेहद कम वक्त में खूब नाम कमाने वाले अंकित तिवारी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। हाल ही के अमेरिकी कॉन्सर्ट की सफलता के बाद इस गायक, संगीतकार के सफल करियर में एक और अध्याय जुड़ गया है।

बिग बॉस में काम कर चुकी मॉडल के साथ पंचसितारा होटल में दुष्कर्म

अब अंकित तिवारी ने एक पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाना गाया है। सुनने में आया है कि 'एमडी' बैनर तले बनने वाली इस पाकिस्तानी फिल्म का टाइटल है 'बिन रोये'। इसके निर्माताओं ने अंकित से संपर्क किया था।

सूत्र ने बताया, 'फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर वकार अली और प्रोडक्शन के अधिकारी कुछ दिन पहले अंकित से मिले थे। उन्होंने अंकित को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। अंकित ने गाने की कम्पोजिशन सुनी तो उन्हें बहुत पसंद आई और इसी हफ्ते उन्होंने गाना रिकॉर्ड भी कर लिया। इस गाने को लेकर अंकित बेहद उत्साहित हैं।'

अंकित का कहना है, 'जब पाकिस्तानी फिल्म के निर्माताओ ने मुझे इस गाने के लिए पूछा तो मैं हैरान रह गया। मुझे तो पता ही नहीं था कि मेरे गाने पाकिस्तान में भी इतने पसंद किए जा रहे हैं।'

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।