विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म की क्रिएटिविटी को प्रभावित करती है एंटी ड्रिंकिंग वॉर्निंग

By SumanEdited By:
Published: Sat, 25 Oct 2014 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 12:13 PM (IST)

सेंसर बोर्ड ने फिल्मों में धूम्रपान के लिए चेतावनी जरूरी करने के बाद अब उन दृश्यों में शराब न पीने की चेतावनी देने वाले सीन

News Article Hero Image

मुंबई। सेंसर बोर्ड ने फिल्मों में धूम्रपान के लिए चेतावनी जरूरी करने के बाद अब उन दृश्यों में शराब न पीने की चेतावनी देने वाले सीन डालना भी जरूरी कर दिया है, जिनमें कलाकार शराब पीते नज़र आएंगे। हालांकि आमिर खान ने कहा कि ये संदेश देने के दूसरे तरीके भी हैं।

आमिर ने कहा, 'मुझे लगता है फिल्म की क्रिएटिवी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि ये उपाय है क्योंकि ये फिल्म की क्रिएटिविटी को बर्बाद कर देता है।'

अभिनेता ने आगे कहा, 'दर्शक रुपये खर्च करके फिल्में देखने आ रहे हैं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। संदेश को फिल्म शुरू होने से पहले या बाद में रखा जाए, तो ठीक है। मुझे नहीं लगता कि ये सही तरीका है। इस संदेश को देने के और भी तरीके हैं।'

इस तरह का संदेश देने वाली 'हैप्पी न्यू ईयर' पहली फिल्म है, जो इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है।

पढ़ेंः बाप रे! आमिर ने एक दिन में खाए 100 पान

पढ़ेंः संजय दत्त के लिए 'पीके' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं आमिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।