विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुमा-अनुराग की इस तस्वीर को देखने के बाद क्या कहेंगे आप?

By Edited By:
Published: Mon, 13 Jan 2014 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2014 03:01 PM (IST)

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भले ही बार-बार इस बात पर जोर दिया हो कि वे निर्माता अनुराग कश्यप के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भले ही बार-बार इस बात पर जोर दिया हो कि वे निर्माता अनुराग कश्यप के साथ डेटिंग नहीं कर रहीं हैं और कल्कि-अनुराग के टूटे रिश्ते के बारे में उन्हें कुछ कहना नहीं है, लेकिन अनुराग के साथ हाल ही में एक फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान खिंची गई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

पढ़ें : हुमा-कल्कि के बीच ऑल इज वेल

जी हां, हुमा कुरैशी और अनुराग कश्यप हाल ही में अमेरिकन फिल्म 'अमेरिकन हशल' की स्क्रीनिंग के दौरान मिले। दोनों की बढ़ती नजदीकियां उन खबरों को और हवा देने के लिए काफी है जिसमें कहा गया था कि हुमा ही अनुराग और कल्कि के अलगाव की वजह हैं। हालांकि कल्कि ने भी हुमा की फिल्म डेढ़ इश्किया के प्रमोशन के दौरान कहा था कि वे और हुमा अच्छे दोस्त हैं। कल्कि ने कहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है।

कल्कि और अनुराग के टूटे रिश्ते के बारे में जब भी हुमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कहना था वे कह चुकी हैं, वे अपनी ओर से बिल्कुल साफ हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल कल्कि और अनुराग अलग हो गए थे और उनके अलगाव के लिए हुमा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अनुराग, हुमा और कल्कि तीनों पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। तीनों कॉमन दोस्त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।