विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का ने कहा, 'मैं और दीपिका दोस्त नहीं'

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Feb 2014 03:39 PM (IST)

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में जहां अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होंठों के बदले शेप को लेकर काफी चर्चा हुई और अनुष्का और विराट के रिश्ते को लेकर खामोशी बनी रही, वहीं दीपिका और अनुष्का की दोस्ती पर से भी पर्दा उठा।

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में जहां अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होंठों के बदले शेप को लेकर काफी चर्चा हुई और अनुष्का और विराट के रिश्ते को लेकर खामोशी बनी रही, वहीं दीपिका और अनुष्का की दोस्ती पर से भी पर्दा उठा।

पढ़ें : अनुष्का के होंठों की शेप है बदली-बदली

अनुष्का ने करण से साफ कहा कि दीपिका उनकी दोस्त नहीं हैं। जी हां अनुष्का ने बड़े ही तीखे स्वर में कहा कि उनके और दीपिका के बीच दोस्ती का कोई रिश्ता नहीं है। हां दोनों काफी घुलते मिलते रहते हैं, लेकिन दोस्त नहीं है। अनुष्का ने कहा कि उनके जीवन में बस पांच ही दोस्त हैं, जिन्हें वे सालों से जानती हैं। वे उनके करीब हैं। इससे पहले दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे और अनुष्का दोस्त हैं। लेकिन अनुष्का ने इस रिश्ते को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वे दोनों बस काम के सिलसिले में एक दूसरे से मिलते जुलते रहते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

अनुष्का निर्माता अनुराग कश्यप के साथ कॉफी विद करण में बतौर मेहमान आईं थीं। ये एपिसोड रविवार को प्रसारित किया गया। अनुष्का अनुराग की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में नजर आने वाली हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर