विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:तो क्या फिर से भूतनी बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 08 May 2017 06:57 PM (IST)

खबर है कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम हो रहा है। फिल्म जून में फ्लोर पर जायेगी। परी का निर्देशन प्रोषित रॉय करेंगे, जो उनकी पहली फिल्म है।

Exclusive:तो क्या फिर से भूतनी बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा
Exclusive:तो क्या फिर से भूतनी बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने होम प्रोडक्शन की अगली पेशकश 'परी' की घोषणा की है। फिल्म में वो परमब्रत चटर्जी के साथ अभिनय करेंगी।

ख़बर है कि इसी फिल्म में अनुष्का एक बार फिर से भूतनी का किरदार निभाने जा रही हैं जैसा उन्होंने फिल्म फिल्लौरी में निभाया था। ख़बर है कि अनुष्का ने इस बार इस फिल्म में अच्छी वाली भूतनी का नहीं बल्कि डरावनी वाली भूत बनेंगी। दरअसल, सूत्र बता रहे हैं कि पूरी फिल्म ही हॉरर कांसेप्ट पर आधारित हो सकती है। फिल्म की कहानी में ऐसे हॉरर ट्रैक दिखाने की कोशिश है, जो इससे पहले बड़े परदे पर नहीं आये हैं। फिल्लौरी की प्यारी भूतनी की जगह अनुष्का इस बार भयानक रूप में आ सकती है। बताया जा रहा है कि फिलहाल फिल्म अपनी इनिशियल स्टेज में हैं।

यह भी पढ़ें:आमिर खान होंगे एक नए बाहुबली , इस फिल्म में होगा जलसंग्राम 

खबर है कि फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम हो रहा है। फिल्म जून में फ्लोर पर जायेगी। परी का निर्देशन प्रोषित रॉय करेंगे, जो उनकी पहली फिल्म है।