विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का ने नॉन वेज को कह दिया है 'ना'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 25 Mar 2015 01:41 PM (IST)

बीते कुछ सालों के दौरान कई सितारों ने स्वास्थ्य या जानवरों से प्रेम के चलते शाकाहारी बनने का फैसला किया। अब इस फेहरिस्त में अनुष्का शर्मा का नाम भी शुमार हो गया है। उन्होंने भी शाकाहारी रहने का फैसला किया है। नॉनवेज छोड़ने के पीछे अनुष्का वजह बताती हैं, ‘मुझे

News Article Hero Image

मुंबई। बीते कुछ सालों के दौरान कई सितारों ने स्वास्थ्य या जानवरों से प्रेम के चलते शाकाहारी बनने का फैसला किया। अब इस फेहरिस्त में अनुष्का शर्मा का नाम भी शुमार हो गया है। उन्होंने भी शाकाहारी रहने का फैसला किया है।

ओ तेरी, सुष्मिता अपने इस एक्स बॉयफ्रेंड से ही चला रही हैं चक्कर!

नॉनवेज छोड़ने के पीछे अनुष्का वजह बताती हैं, ‘मुझे लगता है कि जानवर खाने के लिए नहीं बने हैं। मैं लंबे समय से नॉनवेज छोड़ने की तैयारी में थी। अब मैंने शाकाहारी रहने का फैसला किया है।’

वो बताती हैं, ‘मैंने कई लेख पढ़े हैं, जिनमें बताया गया है कि मानव शरीर मीट को पचा नहीं पाता है। मैंने एक डॉक्यूमेंट्री भी देखी जिसमें बताया गया कि आपके दांत और जबड़े का स्ट्रक्चर कैसा होता है। ये हिरन और बकरी की संरचना से मिलता-जुलता है। मांस खाने वाले अन्य जानवरों से ये बेहद अलग है। हम मीट खाने के लिए नहीं बने हैं। अब मुझे नॉनवेज खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।’

प्रियंका ने कंगना को कहा 'छोटे शहर की लड़की'

दो साल पहले कंगना रनौत ने भी शुद्ध शाकाहारी बनने की घोषणा की थी। उन्होंने आध्यात्मिक कारणों से नानवेज छोड़ने की बात कही थी। कंगना का कहना था कि नानवेज छोड़ने के बाद से वो ज्यादा पॉजिटिव सोच रखने लगी हैं। उन्हें पेटा की ओर से ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब्रिटी’ भी चुना गया था। अब अनुष्का भी उनकी राह पर चल पड़ी हैं!

'हैदर' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से निर्भिक हो गया हूं: विशाल