विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हैदर' को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से निर्भिक हो गया हूं: विशाल

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2015 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 08:24 AM (IST)

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' को 62वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा में पांच वर्गों में पुरस्कार मिले हैं। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' को 62वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा में पांच वर्गों में पुरस्कार मिले हैं। इस बात से वो बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'पुरस्कारों से मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। मेरी इस सोच को और बल मिला है कि मुझे लीक से हटकर फिल्में बनाते रहना चाहिए।'

कंगना के गौरवान्वित पिता ने कहा, 'अब मुझे बेटी के नाम से जानती है दुनिया'

ये फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर ने निभाई थी। विशाल भारद्वाज ने इस फिल्म के लिए बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट डॉयलॉग का अवॉर्ड जीता। तीन अन्य पुरस्कारों में बेस्ट प्लेबैक के लिए सुखविंदर सिंह (बिस्मिल), बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी शामिल हैं।

ये क्या, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत नहीं कर रहे हैं शादी!

विशाल ने कहा, 'ये फिल्म दोनों ही मायने में फायदेमंद रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही और समीक्षकों ने भी इसे सराहा। ये बात आपको और भी निर्भिक बनाती है। साथ ही ये भी बताती है कि अपने काम में मुझे सिर्फ अपने दिल की बात सुननी है और अपने काम के लिए दूसरों की रजामंदी का इंतजार नहीं करना है।'

तस्वीरों में देखें: लॉरियल पेरिस फेमिना वुमेन अवॉर्ड्स में सितारें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।