विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का का ख़ुलासा: शाहरुख़ मर जाएंगे लेकिन ये काम कभी नहीं करेंगे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 04:42 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 09 Jul 2017 08:49 AM (GMT+05:30)

चार अगस्त को रिलीज़ हो रही दोनों की जब हैरी मेट सेजल के बाद शाहरुख़ और अनुष्का आनंद एल राय की फिल्म में भी नज़र आएंगे।

अनुष्का का ख़ुलासा: शाहरुख़ मर जाएंगे लेकिन ये काम कभी नहीं करेंगे
अनुष्का का ख़ुलासा: शाहरुख़ मर जाएंगे लेकिन ये काम कभी नहीं करेंगे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। (Exclusive) अनुष्का शर्मा जल्द ही शाहरुख़ खान के साथ इम्तियाज़ अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल में नज़र आएंगी। इससे पहले किंग खान के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकी अनुष्का को अब शाहरुख़ की आदतें भी पता हो गई हैं और इस कारण उनका दावा है कि चाहे दुनिया के किसी कोने के कितनी भी ठंड हो शाहरुख़ बॉडी वार्मर नहीं पहन सकते।

जागरण डॉट कॉम से हुई खास बातचीत में अनुष्का ने बताया कि उन्होंने एक बार ये बात शाहरुख़ खान से पूछी थी तो उन्होंने कहा कुछ भी हो जाए या मौत भी क्यों न आ जाए, वह बॉडी वार्मर नहीं पहनेंगे। अनुष्का कहती हैं " उन्होंने इस फिल्म सहित किसी भी फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान बॉडी वार्मर का उपयोग नहीं किया। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने शाहरुख़ खान की एक और खूबी बताते हुए कहा कि शाहरुख़ की वैनिटी में पांच सात साल पुरानी चीजें आज भी मिल जाएंगी क्योंकि वह हर समय उन्हें अपने साथ लेकर चलते है। हर चीज का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि शाहरुख़ खान के बॉय को भी सब कुछ याद रहता है कि उनके बॉस को कब जरुरत पड़ने वाली है। अनुष्का और शाहरुख़ ने रब ने बना दी जोड़ी के बाद जब तक है जान में काम किया था।

यह भी पढ़ें:दादा राज कपूर की 67 साल पुरानी ये चीज बनी रणबीर की अनमोल धरोहर

 

चार अगस्त को रिलीज़ हो रही दोनों की जब हैरी मेट सेजल के बाद शाहरुख़ और अनुष्का आनंद एल राय की फिल्म में भी नज़र आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।