विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली' की 'देवसेना' ने मनाया अपना जन्मदिन, जानें अनुष्का शेट्टी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 09:37 AM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 08:30 AM (IST)

नुष्का शेट्टी ने साल 2009 में आई फ़िल्म 'बिल्ला' में प्रभास के साथ काम किया था। दोनों 2013 में आई फ़िल्म 'मिर्ची' में भी साथ नजर आए थे।

'बाहुबली' की 'देवसेना' ने मनाया अपना जन्मदिन, जानें अनुष्का शेट्टी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
'बाहुबली' की 'देवसेना' ने मनाया अपना जन्मदिन, जानें अनुष्का शेट्टी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

मुंबई। इस साल की सबसे बड़ी हिट रही 'बाहुबली 2' में देवसेना बनीं अनुष्का शेट्टी ने अपने अभिनय और अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। अनुष्का शेट्टी ने बुधवार को अपना 36 वां बर्थडे मनाया। 'बाहुबली2' के बाद से अनुष्का की डिमांड बॉलीवुड में भी बढ़ गई है। इस बीच प्रभास और अनुष्का की शादी की ख़बरें भी जोर पकड़ने लगी हैं! बहरहाल, आइये उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

क्या आप जानते हैं अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फ़िल्मों में कैरियर शुरू करने से पहले अनुष्का शेट्टी अपने शहर मंगलुरु में ही एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। यही उनकी ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट भी बना क्योंकि अनुष्का की खूबसूरती और उनकी फिटनेस को ही देखकर एक फ़िल्म डायरेक्टर ने उन्हें फ़िल्म ऑफर की थी। अनुष्का ने साल 2005 में फ़िल्म 'सुपर' से अपने अभिनय सफ़र की शुरुआत की। इसके बाद तो उन्होंने कई तेलुगु फ़िल्में की।

यह भी पढ़ें: बेटी श्रुति हासन ने यूं कहा- 'हैप्पी बर्थडे बापू जी', जानें कमल हासन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

अनुष्का की फ़िल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फ़िल्मों में से एक मानी जाती है। इस फ़िल्म के लिए उन्होंने 20 किलो तक अपना वजन बढ़ा लिया था। 2010 में अनुष्का शेट्टी की तमिल फ़िल्म 'सिंघम' से उनकी एक बड़ी पहचान बनी। 2013 में आई 'स‌िंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार अभिनय किया।

'बाहुबली2' में अभिनेता प्रभास के साथ ज़बरदस्त केमिस्ट्री में दिखने वाली अनुष्का शेट्टी ने साल 2009 में आई फ़िल्म 'बिल्ला' में प्रभास के साथ पहली बार काम किया था। कहा जाता है कि प्रभास अनुष्का को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आये और उनके अफ़ेयर की ख़बरें भी आने लगीं। यहां तक कि बीच-बीच में दोनों की शादी की ख़बरें भी आती रहीं। 'बिल्ला' के बाद दोनों 2013 में आई फ़िल्म 'मिर्ची' में भी साथ नज़र आए थे।

उसके बाद कुछ वजहों से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गयी।  लेकिन, जब 'बाहुबली' में दोनों को फिर साथ काम करने का मौका मिला तो इन दोनों में फिर से नजदीकियां बढ़ने लगीं। पर्दे पर भी इनकी बॉन्डिंग साफ़ नज़र आई! 

यह भी पढ़ें: 'शादी में ज़रूर आना': राजकुमार राव ने अपनी शादी को लेकर कही यह बात

'बाहुबली' के अलावा अनुष्का 'विक्रमअर्कुडू' (2006), अरुंधति (2009), वेदम (2010), रुद्रमादेवी (2015) आदि हिट फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।