विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहली को ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा अनुष्का का साथ, लेकिन...

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 24 Dec 2014 12:57 PM (IST)

क्रिकेटर विराट कोहली अब अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही नए साल का जश्न मना सकेंगे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, बीसीसीआइ ने इसकी इजाजत दे दी है।

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली अब अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही नए साल का जश्न मना सकेंगे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, बीसीसीआइ ने इसकी इजाजत दे दी है।

पढ़ें: हॉस्पिटल में एक साथ क्या रहे थे विराट और अनुष्का?

बोर्ड ने भारतीय क्रिकेटरों की पत्नी और गर्लफ्रेंड्स को ऑस्ट्रेलिया में 15 दिन साथ रहने की इजाजत दे दी है। लेकिन अनुष्का शर्मा विराट कोहली के कमरे में नहीं ठहर सकती। दरअसल, बीसीसीआइ ने वहां सिर्फ क्रिकेटरों की पत्नी का ठहरने का इंतजाम किया है। हालांकि अनुष्का उस होटल में जरूर रुक सकती हैं, जहां विराट कोहली और टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटर ठहरेंगे।

पढ़ें: होने वाली है विराट-अनुष्का की सगाई

अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, 12 क्रिकेटरों की पत्नियां और गलफ्रेंड्स ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाली हैं, जिसमें एक बॉलीवुड स्टार भी शामिल है। बीसीसीआइ ने क्रिकेटरों को सूचित कर दिया है कि उनकी पत्नियां चौथा टेस्ट खत्म होने तक उनके साथ रह सकती हैं। सिडनी का चौथा टेस्ट 10 जनवरी को खत्म होगा।

पढ़ें: विराट ने क्रिकेट के मैदान में दिया अनुष्का को किस

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के साथ कुछ वक्त बिताया था। लेकिन इस दौरे पर कोहली का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, जिससे दोनों के साथ रहने को लेकर बवाल मचा था।

पढ़ें: अनुष्का के हॉट फोटोशूट से खफा हुए विराट कोहली