विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर की ये हीरोइन और उनकी बहन अंशुला हैं पक्की सहेलियां, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 10 Aug 2017 10:10 AM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 07:27 AM (IST)

अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्री देवी से दूसरी शादी की है। जिनसे अर्जुन को दो बहनें और भी हैं- जाह्नवी और ख़ुशी कपूर।

अर्जुन कपूर की ये हीरोइन और उनकी बहन अंशुला हैं पक्की सहेलियां, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
अर्जुन कपूर की ये हीरोइन और उनकी बहन अंशुला हैं पक्की सहेलियां, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। कहते हैं दोस्त न हो तो जीना मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड में भी यह रिश्ता काफ़ी मायने रखता है। कई दोस्ती ऐसी भी होती हैं जिनकी मिसालें दी जाती हैं! बहरहाल, आज हम बात करेंगे न्यू जेनेरेशन की इन दो ख़ास दोस्तों के बारे में। एक हैं अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज़ फ़िल्म 'मुबारकां' की हीरोइन अथिया शेट्टी तो दूसरी हैं उनकी बहन अंशुला कपूर।

हाल ही में अंशुला और अथिया एक साथ वक़्त गुज़ारते स्पॉट की गयीं। इन दोनों के बारे में कहा जाता है कि ये दोनों पक्की सहेलियां हैं। पहली तस्वीर में आप अंशुला को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कह उठेंगे- कितनी प्यारी बच्ची है

गौरतलब है कि अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शूरी कपूर की संतान हैं। हाल ही में राखी के दिन अर्जुन और अंशुला की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं!

अथिया शेट्टी जो अभिनेता सुनील शेट्टी की डॉटर हैं और अंशुला की दोस्ती बेहद पुरानी है। यह दोनों दोस्त अक्सर साथ देखे जाते रहे हैं।

अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के काफी करीब हैं। दैनिक जागरण से एक ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा भी कि औरतों के प्रति उनके मन में काफी सम्मान है तो यह उनकी बहनों की ही देन है। बहरहाल, अथिया के साथ अंशुला काफी हैप्पी मूड में नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल जीत लेगी ये चुलबुली 'सिमरन', देखें फ़िल्म के ट्रेलर संग कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी

गौरतलब है कि अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्री देवी से दूसरी शादी की है। जिनसे अर्जुन को दो बहनें और भी हैं- जाह्नवी और ख़ुशी कपूर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।