विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब अपनी पहली प्रेमिका के साथ नजर आए अर्जुन कपूर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 20 Apr 2015 05:59 PM (IST)

वैसे तो स्‍वभाव से शर्मीले अर्जुन कपूर पर लाखों लड़कियां मरती हैं, मगर अब तक उनका कोई अफेयर सामने नहीं आया है। हालांकि हाल ही में उन्‍होंने एक इंटरव्यू में अपने पहले प्‍यार का खुलासा किया था, जिसके साथ उनकी कुछ तस्‍वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है!

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो स्वभाव से शर्मीले अर्जुन कपूर पर लाखों लड़कियां मरती हैं, मगर अब तक उनका कोई अफेयर सामने नहीं आया है। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पहले प्यार का खुलासा किया था, जिसके साथ उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है!

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की जिंदगी में लाए ये बदलाव

दरअसल, अर्जुन ने इस इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अनुष्का शर्मा, कट्रीना कैफ के साथ काम करना चाहता हूं और हां करीना कपूर को कैसे भूला सकता हूं, सही मायने में वह मेरा पहला प्यार (क्रश) थीं।' तो समझ गए कि आखिर वो कौन है, जिसने अर्जुन का पहली बार दिल धड़काया था। जी हां, वो करीना ही हैं।

अर्जुन हाल ही में अपनी कजिन सोनम कपूर के साथ एक इंवेट के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। इस इवेंट में करीना भी पहुंची थीं। इस दौरान तीनों ने एक साथ काफी अच्छे पल बिताए और एक साथ सेल्फी भी ली। इतना ही नहीं, अर्जुन को वापसी में करीना का साथ भी मिल गया। दोनों एक साथ मुंबई वापस आए और इस दौरान दोनों की क्लिक की गईं कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचाल रही हैं।

जानें, हसबेंड के बारे में क्या सोचती हैं सनी लियोन