विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: जिया हो बिहार के बाबू, और ऐसे जी लिया अर्जुन ने ये किरदार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 01:36 PM (GMT+05:30)

अर्जुन के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव था। रील लाइफ में ही सही उन्होंने इस मोमेंट को काफी एन्जॉय किया।

Exclusive: जिया हो बिहार के बाबू, और ऐसे जी लिया अर्जुन ने ये किरदार
Exclusive: जिया हो बिहार के बाबू, और ऐसे जी लिया अर्जुन ने ये किरदार

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में माधव झा नाम के एक बिहारी लड़के का किरदार निभा रहे हैं। इसी फिल्म के ट्रेलर में आपने गौर किया होगा, कि अर्जुन की मां का किरदार निभा रहीं सीमा विश्वास अर्जुन को कहती हैं कि बाबू आप अब बड़े हो गये हैं। अर्जुन के लिए ये बाबू नया शब्द था।

दरअसल, बिहार में आज भी घर के बच्चों के नाम के साथ बाबू जोड़ कर संबोधित किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन जब अपने इस किरदार की तैयारी कर रहे थे और वह बिहारियों के रहन-सहन को लेकर अपना प्रेप वर्क कर रहे थे, तब उन्हें यह बात बेहद अच्छी लगी थी कि वहां बच्चों को बहुत ही अदब से बाबू कह कर बुलाने का प्रचलन है। साथ ही कई पेरेंट्स तो बच्चों के नाम के साथ आप कह कर संबोधित करते हैं। बताते हैं कि यह बात उनके लिए और दिलचस्प थी, क्योंकि अर्जुन पूरी तरह से मुंबई में पले-बढ़े हैं. और यहां पेरेंट्स बच्चों से हाय-हेलो कह कर बात करते हैं। तो अर्जुन के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव था। रील लाइफ में ही सही उन्होंने इस मोमेंट को काफी एन्जॉय किया।

यह भी पढ़ें:नच बलिये में अब रज्जो का नहीं, मुन्नी का होगा जलवा

मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर भी हैं और ये फिल्म 19 मई को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।