विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नच बलिये में अब रज्जो का नहीं, मुन्नी का होगा जलवा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 26 Apr 2017 01:17 PM (IST)

वैसे चैनल ने अभी तक मलाइका अरोड़ा के नाम की घोषणा नहीं की है। पर शो में मलाइका के लटके झटके देखना दिलचस्प होगा।

नच बलिये में अब रज्जो का नहीं, मुन्नी का होगा जलवा
नच बलिये में अब रज्जो का नहीं, मुन्नी का होगा जलवा

 अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। नच बलिये सीजन 8 में लगातार नए ट्विस्ट आ ही रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दिव्यांका चोटिल होने की वजह से एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पायीं। अब नयी खबर यह है कि इस बार के एपिसोड में दर्शक भारती सिंह को मिस कर सकते हैं।

ख़बर है कि भारती को नहीं, बल्कि उनके पार्टनर हर्ष को एक एक्ट के रिहर्सल के दौरान चोट आयी है और उन्हें इस बार एपिसोड का हिस्सा बनने से डॉक्टरों ने रोक दिया है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि शो के प्रतिभागियों के अलावा भी शो में एक बड़ा बदलाव ये आने वाला है कि सोनाक्षी सिन्हा, जो कि शो में जज की भूमिका में हैं। खबर है कि अब उनकी जगह मुन्नी यानि मलाएका अरोड़ा शामिल होंगी। दरअसल, वजह यह है कि हाल ही में सोनाक्षी जब सलमान के साथ द बैंग टूर का हिस्सा बनीं उस वक़्त उन्होंने नच बलिये की शूटिंग मिस की थी। फिर अब वह फिर से एक टूर से जुड़ने वाली हैं। ऐसे में मेकर्स लगातार शो में उनकी जगह रिक्त नहीं रख सकते। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह शो में अब नयी जज के रूप में मलाएका अरोड़ा को शामिल करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:परिणीति और आयुष्मान को चढ़ा प्यार का नशा, क्योंकि गाना है अफीमी 

वैसे चैनल ने अभी तक मलाइका अरोड़ा के नाम की घोषणा नहीं की है। पर शो में मलाइका के लटके झटके देखना दिलचस्प होगा।