विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की बात घर पर इसलिए डिस्कस नहीं करते अर्जुन कपूर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 10 Apr 2017 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 04:46 PM (IST)

19 मई को रिलीज़ हो रही हाफ़ गर्लफ्रेंड में अर्जुन एक बिहारी युवक माधव झा का किरदार निभा रहे हैं। श्रद्धा कपूर दिल्ली में पली-बढ़ी लड़की के रोल में हैं।

शादी की बात घर पर इसलिए डिस्कस नहीं करते अर्जुन कपूर
शादी की बात घर पर इसलिए डिस्कस नहीं करते अर्जुन कपूर

मुंबई। शादी को लेकर हर किसी का अपना नज़रिया होता है। कब करनी है, किससे करनी है? लव या अरेंज मैरिज करनी है? अर्जुन कपूर ने भी शादी को लेकर कुछ प्लान कर रखा है, जिसे उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया।

अपनी अपकमिंग फ़िल्म हाफ़ गर्लफ्रेंड के ट्रेलर लांच पर अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने कभी इसे घर पर डिस्कस नहीं किया है, लेकिन इतना पता है कि उनका परिवार उनकी च्वाइस से ख़ुश होगा। अर्जुन ने कहा- ''मेरे परिवार को मुझे पर पूरा यक़ीन है। मैं जिसे चुनूंगा, जब चुनूंगा, मैं सही लड़की ही चुनूंगा। मुझे यक़ीन है कि मेरा परिवार मेरी पसंद का सम्मान करेगा और भरोसा रखेगा कि मैं सही फ़ैसला ले रहा हूं।''

ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में पेरेंट्स से ओपनली बात करती हैं श्रद्धा कपूर

अर्जुन ने कहा कि एक निश्चित प्वाइंट के बाद वो अपनी फ़ैमिली से चीज़ों को डिस्कस नहीं करते, क्योंकि उन्हें अर्जुन पर भरोसा है, मुंबई में रहने की वजह से फ़ैमिली की सोच भी अलग है। हालांकि ऐसा पूरे देश में नहीं होता। शादी को लेकर मुंबई के बाहर पेरेंट्स की सोच पर अर्जुन ने कहा- ''पूरे देश की बात करें तो, माता-पिता कुछ झिझकते हैं, क्योंकि वो अपने बच्चों के लिए सही पार्टनर ढूंढना चाहते हैं, जो उनके साथ हमेशा रहे।'' 

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा को बीएमसी ने जारी किया नोटिस, पड़ोसियों ने की शिकायत

19 मई को रिलीज़ हो रही हाफ़ गर्लफ्रेंड चेतन भगत के इसी नाम से आए नॉवल पर आधारित फ़िल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। इस फ़िल्म में अर्जुन एक बिहारी युवक माधव झा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर दिल्ली में पली-बढ़ी लड़की के रोल में हैं। दोनों की रिलेशनशिप में उनकी भाषा और परिवेश एक अहम रोल निभाते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।