यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Live-In Relationship के बारे में पेरेंट्स से Openly बात करती हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा की वजह से फ़रहान और आदित्य रॉय कपूर के बीच झगड़ा हो गया है, जिनका नाम आशिक़ी 2 के बाद से श्रद्धा के साथ जुड़ता रहा है।

मुंबई। श्रद्धा कपूर आजकल फ़रहान अख़्तर के साथ संबंधों को लेकर ख़बरों में रहती हैं। उन्हें कुछ मौक़ों पर फ़रहान की बिल्डिंग से निकलते हुए भी देखा गया है। इस रिलेशनशिप की सच्चाई क्या है, इस बारे में फिलहाल नहीं कहा जा सकता, मगर लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में श्रद्धा क्या सोचती हैं, ये उन्होंने ख़ुद बता दिया है।
डायरेक्टर मोहित सूरी की फ़िल्म हाफ़ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा फ़ीमेल लीड रोल निभा रही हैं, जबकि अर्जुन कपूर उनके साथ मेल लीड में हैं। सोमवार को फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जिसमें श्रद्धा ने हाफ़ गर्लफ्रेंड के मतलब, शादी और लिव रिलेशनशिप के बारे में बात की। श्रद्धा ने कहा- ''हमारी सबकी ज़िंदगी में ऐसी रिलेशनशिप होती हैं, जिन्हें आप नाम नहीं दे सकते। कोई होता है, जो आपके लिए दोस्त से बढ़कर होता है, पर ब्वॉयफ्रेंड नहीं होता... कहीं बीच में होता है। मेरे ऐसे कई दोस्त हैं, जो पूरी तरह रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहते। कभी-कभी सेटल नहीं होना चाहते,,, मतलब शादी नहीं करना चाहते।''
ये भी पढ़ें: लीजिए सामने आ गई अर्जुन कपूर की हाफ़ गर्लफ्रेंड, ट्रेलर आउट
श्रद्धा आगे कहती हैं- ''हमारी पिछली पीढ़ी, हमारे माता-पिता, हमारी पसंद को स्वीकार करने के लिए ज़्यादा खुल गए हैं। तब भी, जबकि ये लिव-इन रिलेशनशिप हो, क्योंकि वो हमें ख़ुश देखना चाहते हैं। मैं अपने माता-पिता से इसके बारे में खुलकर बात करती हूं।'' अब श्रद्धा के इन विचारों को आप अगर फ़रहान से जोड़कर देखना चाहें, तो इसके लिए आप आज़ाद हैं।
ये भी पढ़ें: तब्बू की बड़ी बहन फ़राह नाज़ के बारे में ये क्या बोल गए ऋषि कपूर
वैसे बताते चलें कि ख़बरें ये भी आई थीं कि श्रद्धा की वजह से फ़रहान और आदित्य रॉय कपूर के बीच झगड़ा हो गया है, जिनका नाम आशिक़ी 2 के बाद से श्रद्धा के साथ जुड़ता रहा है। आदित्य के साथ अनबन की ख़बरों को झुठलाने के लिए फ़रहान ने आदित्य के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट की थी, जिस पर लिखा था RIP Rumours.
ये भी पढ़ें: रिलीज़ के एक दिन बाद ही पाकिस्तान में क्यों बैन हुई नाम शबाना
And that, as they say, is that.. RIP rumours. #lastnight #chilltimes pic.twitter.com/TlTGYtWYwY
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) April 9, 2017
हाफ़ गर्लफ्रेंड 19 मई को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में श्रद्धा ने दिल्ली की लड़की का रोल निभाया है, जबकि अर्जुन बिहार के छोरे के रोल में हैं।

