विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की वजह से शाहिद के हाथ से गई 'फर्जी' फिल्‍म?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 22 Jun 2015 11:50 AM (IST)

इन दिनों इंडस्‍ट्री में चर्चा है कि अर्जुन कपूर ने फिल्‍म 'फर्जी' में शाहिद कपूर को रिप्‍लेस कर दिया है और यह सब शाहिद कपूर की शादी की वजह से हुअा है ! इस फिल्‍म को लेकर काफी लंबी-चौड़ी कहानी है। सबसे पहले यह फिल्‍म पिछले साल नवंबर में ही

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों इंडस्ट्री में चर्चा है कि अर्जुन कपूर ने फिल्म 'फर्जी' में शाहिद कपूर को रिप्लेस कर दिया है और यह सब शाहिद कपूर की शादी की वजह से हुअा है ! इस फिल्म को लेकर काफी लंबी-चौड़ी कहानी है। सबसे पहले यह फिल्म पिछले साल नवंबर में ही फ्लोर पर जाने वाली थी, मगर यह संभव नहीं हो सका।

'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को लेकर डरे भंसाली!

इसलिए फिल्म 'फर्जी' की शूटिंग दिसंबर तक के लिए टाल दी गई, मगर उस वक्त शाहिद कपूर फिल्म 'शानदार' की शूटिंग के लिए लंदन चले गए और फिर इस साल फरवरी में भारत वापस लौटे। इसके बाद वह अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में बिजी हो गए और उसी वक्त उनकी शादी की खबरें भी सामने आ गईं।

फिल्म बजरंगी भाईजान का गाना 'तू चाहिए'

इस फिल्म के डायरेक्टर्स राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए शेड्यूल प्लान करने की बहुत कोशिश की, मगर नाकाम ही रहे। इसके अलावा वो जल्द ही शूटिंग भी शुरू करना चाहते थे और यह तो निश्चित है कि शाहिद कपूर शादी के बाद फिल्म 'शानदार' के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे।

योग का धर्म से कोई लेना-देना नहीं - शिल्पा शेट्टी

इसलिए दोनों ने शाहिद कपूर की जगह अर्जुन कपूर को लेने का फैसला कर लिया। फिल्म 'फर्जी' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कृति सेनन हैं। नवाजुद्दीन एक पुलिस अफसर की भूमिका में होंगे, जबकि कृति, अर्जुन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि अभी अर्जुन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।