विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को लेकर डरे भंसाली!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 22 Jun 2015 07:48 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2015 10:49 AM (IST)

सुनने में आ रहा था कि इस साल दिसंबर में रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' और संजय लीला भंसाली की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा था कि इस साल दिसंबर में रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव होगा। हालांकि अब खबर है कि भंसाली ने इसका समाधान निकाल लिया है।

'पीपली लाइव' की डायरेक्टर ने कहा, पति पर रेप का आरोप गलत

खबरों की मानें तो ये क्लैश टल सकता है क्योंकि भंसाली अपनी फिल्म को 2016 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 'शाहरुख खान और काजोल पांच सालों के बाद दिलवाले में साथ काम कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में माई नेम इज खान आई थी। जाहिर तौर पर इसे काफी हाईप मिलेगा। भंसाली बाजीराव मस्तानी के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और इसलिए वो इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं।'

सूत्रों ने कहा, 'हां, बाजीराव मस्तानी की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा रही है। ये फिल्म भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है और निर्देशक 2016 में इसकी सोलो रिलीज चाहते हैं।'

ग्रीस नहीं भारत में ही होगी शाहिद कपूर की शादी!

इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा, '2007 में जब भंसाली की फिल्म सांवरिया शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम के साथ रिलीज हुई थी तब उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। जब भी शाहरुख खान की फिल्म के साथ कोई फिल्म रिलीज होती है तो वो नहीं चलती। इसलिए भंसाली बाजीराव मस्तानी की रिलीज डेट बदल सकते हैं ताकि ऐसा दोबारा न हो।'

संजय लीला भंसाली से इस बारे में बात नहीं हो सकी है।

बॉलीवुड स्टार्स ने योग कर फैन्स को किया प्रेरित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।