विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक ले सकते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 11 Mar 2015 11:34 AM (IST)

लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। सूत्रों से खबर मिली है कि शायद दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी है। सूत्रों का कहना है कि कल दोनों ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की

News Article Hero Image

मुंबई। लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं। सूत्रों से खबर मिली है कि शायद दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी है।

और जब कटरीना और दीपिका बनी पड़ोसी...

सूत्रों का कहना है कि कल दोनों ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सूत्र के मुताबिक, 'अर्जुन और मेहर की 17 साल पुरानी शादी में कुछ समय पहले खटास आ गई। लेकिन फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस कपल ने अपने फैसले को बेहद निजी रखा है।'

काम्या को छोड़ इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे करण!

रितिक रोशन से तलाक ले चुकी सुजैन खान और अर्जुन रामपाल के लिंकअप की भी काफी खबरें आईं थी और कहा जा रहा था कि रितिक और सुजैन के तलाक के पीछे अर्जुन का ही हाथ है। हालांकि सुजैन और अर्जुन इन्हें अफवाहें बताते रहे।

अब खबरें हैं कि अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे दी है। दोनों की दो बेटियां हैं।

अर्जुन और मेहर की तरफ से खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

जानिए, बचपन में किस हीरो से रोमांस के सपने देखती थी आलिया