विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, बचपन में किस हीरो से रोमांस के सपने देखती थी आलिया

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Tue, 10 Mar 2015 04:19 PM (IST)

बचपन में हर किसी का कोई ना कोई क्रश होता है। कोई क्लास की सबसे खूबसूरत लड़की तो कोई खूबसूरत टीचर पर फिदा होते हैं। कुछ ऐसा ही हाल आलिया का भी था। आलिया ने यह स्वीकार किया है कि बचपन में उन्हें एक एक्टर बहुत पसंद था। और

News Article Hero Image

मुंबई। बचपन में हर किसी का कोई ना कोई क्रश होता है। कोई क्लास की सबसे खूबसूरत लड़की तो कोई खूबसूरत टीचर के प्यार में पड़े होते हैं। तो किसी को अपने फेवरेट फिल्मस्टार से क्रश होता है। कुछ ऐसा ही हाल आलिया भट्ट का भी था।

आलिया ने यह स्वीकार किया है कि बचपन में उन्हें एक एक्टर बहुत पसंद था। और वो एक्टर आमिर, शाहरुख या सलमान नहीं बल्कि शाहिद कपूर हैं।

हाल ही शाहिद को एक ओपिनियन पोल में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे काबिल कुंवारे माना गया है। अब आलिया भी इस ओपिनियन पोल पर मुहर लगा रही है।

हर किसी को अपने क्रश के साथ काम करने का मौका मिले यह कम ही मुमकिन हो पाता है। लेकिन आलिया उन लकी लड़कियों में से है जिसे अपना सपना पूरा करने का मौका मिला है।

आलिया भट्ट ने शाहिद कपूर के साथ हाल ही में अपनी फिल्म 'शानदार' की शूटिंग की है। एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि शाहिद उनके बचपन के क्रश हैं।

आलिया ने यह स्वीकार किया है कि आलिया तब मात्र 10 साल की थीं, जब उन्होंने शाहिद की 'इश्क विश्क' देखी थी और इस फिल्म को देखने के बाद से ही उन्हें शाहिद कपूर अच्छे लगने लगे थे।

यकीनन, बचपन के क्रश के साथ यदि फिल्म करने को मिल जाए तो इसका असर पर्दे पर भी जरूर नज़र आएगा। तो दर्शकों को तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

अनुष्का भी बीबीसी डॉक्युमेंटी पर बैन से भड़की...

तो ये हैं फिल्म इंडस्ट्री के सबसे काबिल कुंवारे...

बुरे फंसे किंग खान...