विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का भी बीबीसी डॉक्युमेंट्री पर सरकार के बैन के खिलाफ

By manoj yadavEdited By:
Updated: Tue, 10 Mar 2015 09:53 AM (IST)

राजधानी दिल्ली के चर्चित निर्भया दुष्कर्म कांड को लेकर बनी डॉक्युमेंट्री पर रोक का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कूद पड़ी हैं। बॉलीवुड की अन्य हस्तियों की तरह उन्होंने भी 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म कांड पर बनी डॉक्युमेंट्री को प्रतिबंधित

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चर्चित निर्भया दुष्कर्म कांड को लेकर बनी डॉक्युमेंट्री पर रोक का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कूद पड़ी हैं। बॉलीवुड की अन्य हस्तियों की तरह उन्होंने भी 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म कांड पर बनी डॉक्युमेंट्री को प्रतिबंधित करने के सरकार के कदम की आलोचना की है।

टीवी शो में लगी शाहरुख खान की बोली

अनुष्का ने रोक को गलत बताया है। अनुष्का ने हालांकि ब्रिटिश फिल्म निर्माता लेस्ली उडविन की डॉक्युमेंट्री "इंडियाज डॉटर" नहीं देखी है। अभिनेत्री को लगता है कि दर्शक यह फैसला करने में सक्षम हैं कि उन्हें क्या देखना चाहिए?

20 किलो का कवच धारण करेगी ये एक्ट्रेस

बकौल अनुष्का, "मुझे लगता है कि ऐसी चीजें लोगों के विवेक पर छोड़ देनी चाहिए। हम अपनी भावनाओं से निपटने को लेकर खासा परिपक्व हैं। यदि अन्य लोग यह फैसला करते हैं कि हमें क्या देखना चाहिए तो एक तरह से वे हमारी विचार प्रक्रिया का फैसला कर रहे हैं। यह मेरी समस्या है।"

इनका कहना है कि ये बनेंगी सबसे खर्चीली गर्लफ्रेंड

अपनी नई फिल्म "एनएच 10" के साथ दर्शकों के सामने आ रहीं अनुष्का ने कहा, "ऐसी चीजों के बारे में चुप्पी साधना कोई विकल्प नहीं है, अन्यथा एक समाज के रूप में यह हमें प्रतिगामी बना देगा। लोग दमित महसूस करेंगे। इससे काफी समस्याएं पैदा होंगी।" फिल्म के सह निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं।