विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन रामपाल को गैंगस्‍टर गवली से मिलना पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा समन

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 03 Feb 2015 11:18 AM (IST)

अभिनेता अर्जुन रामपाल को हत्‍या की सजा काट रहे गैंगस्‍टर अरुण गवली से बिना इजाजत मिलने के आरोप में मुंबई पुलिस ने समन भेजा है।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल को हत्या की सजा काट रहे गैंगस्टर अरुण गवली से बिना इजाजत मिलने के आरोप में मुंबई पुलिस ने समन भेजा है।

पढ़ें: सलमान खान से झगड़े पर अर्जुन रामपाल ने दी सफाई

जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि रामपाल ने पिछले महीने जेजे हॉस्पिटल की ओपीडी में गवली के साथ एक घंटा बिताया था। गवली को वहां हेल्थ चेकअप के लिए लाया गया था। अर्जुन रामपाल 'डैडी फिल्म में अरुण गवली का किरदार निभा रहे हैं।

पढ़ें: तो इसलिए रोते हुए पार्टी छोड़कर चली गई अर्जुन रामपाल की पत्नी

बताया जाता है कि अर्जुन रामपाल ने गवली से अपने किरदार को लेकर लंबी बातचीत की थी। अब मुंबई पुलिस इस बारे में अर्जुन रामपाल से पूछताछ करेगी कि उन्होंने पुलिस की इजाजत के बगैर गवली से मुलाकात कैसे की। गवली कॉरपोरेटर कमलाकर जामसांदेकर की हत्या की सजा काट रहा है।

पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने खोया अपना आपा और...