विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:45 AM (IST)

हैदराबाद में शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा का रिसेप्शन कल मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ। रिसेप्शन में फिल्म जगत के कई सितारे पहुंचे। लेमन और शैंपेन पिंक लहंगे में अर्पिता बेहद प्यारी दिख रही

News Article Hero Image

मुंबई। हैदराबाद में शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा का रिसेप्शन कल मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ। रिसेप्शन में फिल्म जगत के कई सितारे पहुंचे।

लेमन और शैंपेन पिंक लहंगे में अर्पिता बेहद प्यारी दिख रही थी जबकि ब्लैक सूट और बो टाई में आयुष बेहद आकर्षक लग रहे थे।

रिशेप्शन में करिश्मा कपूर, उनके पिता रणधीर कपूर, बुआ रीमा जैन और उनके फूफा नज़र आए। उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे। इस मौके पर सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, अभिनेत्री अमीषा पटेल और सोनाक्षी सिन्हा भी नज़र आईं। इनके अलावा अजय देवगन, सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना और बेटी आथिया के साथ, संजय दत्त की पत्नी मान्यता अपने बच्चों के साथ, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार पत्नी सायरा बानो के साथ, फरहान अख्तर अपनी फिल्म निर्देशक बहन जोया के साथ और दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा पहुंचे।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

पढ़ेंः जब शादी में अर्पिता के स्पीच ने सभी को कर दिया भावुक!

पढ़ेंः अर्पिता की शादी की इस फोटो ने फेसबुक पर मचाया तहलका!