विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शादी में अर्पिता के स्पीच ने सभी को कर दिया भावुक!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 20 Nov 2014 10:17 AM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपनी शादी में एक छोटा सा स्पीच लिखा था, जिसे वो स्टेज पर पढ़ना चाहती थी। लेकिन वो ऐन मौके पर भावुक हो गईं और हिम्मत नहीं जुटा पाईं। वो प्रियंका चोपड़ा के पास गईं और अपनी तरफ से वो स्पीच पढ़ने के लिए

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपनी शादी में एक छोटा सा स्पीच लिखा था, जिसे वो स्टेज पर पढ़ना चाहती थी। लेकिन वो ऐन मौके पर भावुक हो गईं और हिम्मत नहीं जुटा पाईं। वो प्रियंका चोपड़ा के पास गईं और अपनी तरफ से वो स्पीच पढ़ने के लिए कहा। प्रियंका ने स्टेज पर आकर मेहमानों से कहा, 'अर्पिता को डर है कि वो भावुक हो जाएंगी इसलिए जो उन्होंने लिखा है, मैं पढ़ने जा रही हूं।'

अर्पिता ने अपनी स्पीच में लिखा, 'मैं बेहद खुशकिस्मत लड़की हूं जो ऐसे परिवार में बड़ी हुई हूं।' उन्होंने आगे अपने भाइयों के बारे में लिखा, 'सोहेल भाई और मैंने उनकी शादी तक एक ही कमरा शेयर किया था। वो मेरे दोस्त जैसे हैं। अरबाज भाई मेरे गाइड जैसे हैं, जो मुझे हमेशा बताते हैं कि क्या सही है और क्या गलत है। सलमान भाई का दिल बहुत बड़ा है। उनके लिए मैं कभी कुछ गलत नहीं कर सकती। मैंने जो कुछ भी किया, उन्होंने मुझे सपोर्ट किया।'

अर्पिता ने अपनी स्पीच में ये भी कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें सलीम जैसे पिता और सलमा और हेलन जैसी मां मिली हैं। ये स्पीच सुनकर वहां मौजूद सभी मेहमान भावुक हो गए।

पढ़ें: सलमान ने बहन की शादी में लिया रणबीर कपूर से बदला

पढ़ेंः जानिए कौन-कौन से सितारे नहीं आए अर्पिता की शादी में