विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरशद वारसी ने डब की सालाज़ार की यलगार, अंग्रेजी में नाम जानते हैं क्या आप

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 20 May 2017 12:18 PM (IST)

इस बीच इंडियन सेंसर ने फिल्म को बिना कट के यू/ ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। अमरीकन सेंसर ने फिल्म को पीजी 13 के साथ पास किया है जिसका मतलब 13 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते।

अरशद वारसी ने डब की सालाज़ार की यलगार, अंग्रेजी में नाम जानते हैं क्या आप
अरशद वारसी ने डब की सालाज़ार की यलगार, अंग्रेजी में नाम जानते हैं क्या आप

मुंबई। मुन्नाभाई के सर्किट यानि अरशद वारसी अब पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन के जैक स्पेरो बन गए हैं। वो इस सुपरहिट सीरीज में काम नहीं करने जा रहे हैं बल्कि इसका हिंदी वर्जन डब किया है, जिसका नाम सालाज़ार की यलगार है।

बता दें कि जॉनी डेप स्टारर इस फिल्म को भारत सहित दुनिया के कई देशों में 26 मई को रिलीज़ किया जा रहा है। अरशद ने एक बातचीत में बताया है कि वो इस किरदार के मुरीद हैं और उनके लिए इस फिल्म को हिंदी में डब करना बड़ी चुनौती रही है। अरशद के मुताबिक " मेरे लिए डब करना इतना आसान नहीं था। डेप के ऐसे सीन जिसमें वो ड्रंक हैं, बहुत ही मुश्किल होता है। मैं इस फ्रेंचाइजी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। इस बीच इंडियन सेंसर ने फिल्म को बिना कट के यू/ ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। अमरीकन सेंसर ने फिल्म को पीजी 13 के साथ पास किया है जिसका मतलब 13 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते। लेकिन इससे सेंसर चीफ पहलाज निहलानी इस बात से नाराज़ दिखते हैं क्योंकि यू/ ए का मतलब बच्चे देख सकते हैं। उनका कहना है कि भारत में ऐसे व्यवस्था नहीं है इसलिए यहां के रेटिंग सिस्टम को बदलने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें:कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह होगा एजेंडा

 

पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन के साथ जॉनी डेप पांचवी बार इस फिल्म में आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में जेवियर बार्डेम , ब्रंटन थ्वेट्स और ज्योफ्री रश भी काम कर रहे हैं।