विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव बने रोड़ा, कॉमेडी नाइट्स में नहीं जा पाए केजरीवाल

By Edited By:
Updated: Thu, 10 Apr 2014 09:22 AM (IST)

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में आप आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। केजरीवाल को कल कॉमेडी नाइट्स में एपिसोड शूट करना था, लेकिन शूटिंग ऐन वक्त पर रद्द कर दी गई।

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में आप आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। केजरीवाल को कल कॉमेडी नाइट्स में एपिसोड शूट करना था, लेकिन शूटिंग ऐन वक्त पर रद्द कर दी गई।

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदान से 48 घंटे पहले तक नेताओं के किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पार्टी या विचारधारा के प्रचार पर रोक लगाई हुई है। ऐसे में अगर केजरीवाल कपिल शर्मा के साथ एपिसोड शूट करते तो यह नियमों का उल्लंघन होता क्योंकि दिल्ली समेत कई राज्यों में आज मतदान हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि शो की प्रोडक्शन टीम और केजरीवाल ने मिलकर शूटिंग रद्द करने का फैसला किया क्योंकि दोनों ही पक्ष चुनाव के भी नियमों को तोड़ना नहीं चाहते हैं।

कपिल शर्मा की पत्‍‌नी के साथ हुआ अजीबो-गरीब हादसा

पढ़ें : कपिल शर्मा का जन्मदिन ऐसे बना यादगार