यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपिल शर्मा को बर्थडे पर मिला एक खास खत और शाम को..
कपिल शर्मा को अपने जन्मदिन पर डबल खुशी मिली। पहले तो उन्हें सुबह उठते ही अमिताभ ब'चन के हाथों से लिखी चिट्ठी मिली, जिसमें उनके लिए जन्मदिन की बधाई थी। उसके बाद शाम को खुद सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई। कपिल शर्मा को अपने जन्मदिन पर डबल खुशी मिली। पहले तो उन्हें सुबह उठते ही अमिताभ बच्चन के हाथों से लिखी चिट्ठी मिली, जिसमें उनके लिए जन्मदिन की बधाई थी। उसके बाद शाम को खुद सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
लता मंगेशकर कॉमेडी नाइट्स की बड़ी मुरीद बन गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कॉमेडी शो आज तक नहीं देखा। उन्होंने शो देखने के बाद सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर कपिल को इतने शानदार शो के लिए बधाई दी। उधर कपिल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'लता जी ने मुझे बर्थडे पर शाम को बुलाया और कहा मैं तुम्हारे लिए कुछ लायी हूं। मैं पहली बार उनसे मिलने गया। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट दिया, जिसकी पिक्चर भी पोस्ट करूंगा। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। यह जन्मदिन मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा।'
अपने जन्मदिन पर कपिल को अमिताभ बच्चन के साथ एपिसोड शूट करने का मौका भी मिला। गौरतलब है कि बिग बी अपनी फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में आए थे।

