विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्ती निभाएंगे कपिल, दिल से करेंगे गुत्थी का स्वागत

By Edited By:
Updated: Sat, 05 Apr 2014 09:14 AM (IST)

भले ही सुनील ग्रोवर कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से अलग होकर अपना शो शुरू कर चुके हैं, लेकिन कपिल के लिए उनकी दोस्ती आज भी वैसी ही है। उनके दिल में सुनील ग्रोवर के लिए कोई मलाल नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही सुनील ग्रोवर कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से अलग होकर अपना शो शुरू कर चुके हैं, लेकिन कपिल के लिए उनकी दोस्ती आज भी वैसी ही है। उनके दिल में सुनील ग्रोवर के लिए कोई मलाल नहीं है। तभी शायद उन्होंने खुले आम कह दिया कि अगर सुनील ग्रोवर कॉमेडी नाइट्स में वापसी करना चाहते हैं तो वे उनका तहे दिल से स्वागत करेंगे।

जी हां कपिल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहाकि वे अपने दोस्त का साथ देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुनील शो में वापस आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। कपिल ने कहा कि, 'शो छोड़कर जाने का फैसला सुनील का था, कॉमेडी नाइट्स की टीम कभी भी नहीं चाहती थी कि गुत्थी उर्फ सुनील शो से अलग हों।' सुनील ग्रोवर को गुत्थी के किरदार ने एक अलग ही पहचान दी थी, लेकिन उनका नया शो मैड इन इंडिया अब तक सफलता की सीढि़यों से दूर है। शो की टीवी रेटिंग गिरती ही जा रही है। इसके बाद से ही ये खबरें तेज हो गईं हैं कि सुनील कॉमेडी नाइट्स में वापसी कर सकते हैं।

हालांकि कपिल ने हमेशा ही सुनील के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, 'सबको अपने भविष्य के बारे में सोचने का अधिकार है। जब मैं एक शो छोड़कर अपना खुद का शो शुरू कर सकता हूं तो सुनील क्यों नहीं।'

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के नाम पर फर्जीवाड़ा

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स में लौट सकते हैं सुनील