विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर की फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी पर अयान मुखर्जी ने किया ये खुलासा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 03:58 PM (IST)

अयान ने कहा है कि यह मेरे करियर की बड़ी फ़िल्म है और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं कामयाब ...और पढ़ें

रणबीर कपूर की फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी पर अयान मुखर्जी ने किया ये खुलासा
रणबीर कपूर की फ़िल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी पर अयान मुखर्जी ने किया ये खुलासा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करण जौहर के होम प्रोडक्शन की अगली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र अब तक की उनकी सबसे अधिक बजट वाली फ़िल्म मानी जा रही है। पहले फ़िल्म का नाम ड्रैगन रखा गया था, लेकिन हाल ही में नये नाम का एलान किया गया है। ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

हाल ही में मामी फ़िल्मोत्सव के दौरान अयान से जब इस नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं इस फ़िल्म के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पाऊंगा, लेकिन इतना ज़रूर बता सकता हूं कि यह आज के दौर की फ़िल्म है, जिसकी पूरी कहानी आज के इंडिया पर आधारित है, लेकिन नाम अलग है चूंकि जो एनर्जी, विज़डम और पॉवर लिया गया है, वह प्राचीन भारत से आता है। साथ ही जहां तक बात है, कॉस्टयूम को लेकर भी इस पर काफी काम किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान होने वाले हैं और साथ ही दर्शक जैसा सोच भी नहीं रहे हों, उस तरह से कॉस्टयूम फ़िल्म में होंगे।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन बने टीआरपी के शहंशाह, सलमान के शो बिग बॉस 11 के बज गये 12

अयान ने कहा है कि यह मेरे करियर की बड़ी फ़िल्म है और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं कामयाब रहूंगा। मैं इस बात से भी बहुत ख़ुश हूं कि मुझे अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अयान ने बताया कि इन सारे कलाकारों को फ़िल्म की स्टोरी और थीम काफी पसंद आयी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन अगर जान लें ये सीक्रेट तो नहीं लगेगा आमिर से डर

अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम करने की बात को लेकर अयान ने कहा है कि मेरे लिए यह किसी आॅनर से कम नहीं है। जब से मैं इस फ़िल्म की प्लानिंग कर रहा था, उस वक़्त से ही मैं अमिताभ बच्चन सर को एप्रोच करने के बारे में सोच चुका था। उन्होंने फ़िल्म को हां कहा है, यह मेरे लिए सबसे ख़ास बात है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।